फॉलो करें

दुमदुमा मे मास्क न पहनने एवं कोविड-19 नियमों का पालन न करने वाले व्यवसायियों पर प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया गया

184 Views
दुमदुमा 7मई : देखा जा रहा है कि करोना महामारी के प्रतिदिन बढ़ रहे भयानक रूप के बावजूद सरकारी दिशा निर्देश को एकांश लोगों द्वारा अवहेलना किया जा रहा है। देश के साथ पूरे राज्य में हर रोज प्रतिदिन बढ़ रहा है, यह चिंता का विषय बना हुआ है। हर रोज कोविड के प्रति प्रशासन द्वारा सजगता अभियान चलाया जा रहा है। उसके बावजूद भी लोगों में लापरवाही देखी जा रही। आज दुमदुमा राजस्व चक्र अधिकारी नंदिता राय गुहोई के नेतृत्व में  दुमदुमा डेली बाजार मे जो कोविड के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते पाया गया उन सभी पर अभियान चलाकर जुर्माना वसूला गया। प्रशासन द्वारा अभियान चलाने के बाद  दुकानदारों को हाथ धोने का साबुन, पानीी, मास्क, सैनिटाइजर का व्यवस्था करते देखा गया। प्रशासन द्वारा कोविड-19 के प्रति सतर्कता एवं जागरूकता लाने की मुहिम में राहगीरों को मास्क वितरण किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल