फॉलो करें

देशी गाय के गोबर से कमाये लाखों रुपये- राजेन्द्र पुरोहित

53 Views

जोरहाट, 27 मई 2023: विश्व हिन्दू परिषद – गोरक्षा द्वारा देशी गाय के गोबर से बनने वाले अनेक गो उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण की त्रिदिवसीय कार्यशाला 26-28 मई 2023 श्री गीता आश्रम गौशाला जोरहाट असम में चल रही है। अखिल भारतीय गो उत्पाद प्रशिक्षण प्रमुख राजेन्द्र पुरोहित जी ने गौशाला के प्रैक्टिकल कार्यशाला में भारतीय देशी गाय के गोबर द्वारा निर्मित होने वाले गो उत्पादों को प्रत्यक्ष  बनाकर एवं सहभागी प्रतिभागियों से बनवाकर सही प्रयोग कराया। उन्होंने बताया गाय के गोबर खाद के आलावा अनेक गो उत्पादों का सही प्रशिक्षण लेकर हजारों रुपया प्रतिमाह कमा सकते हो। उन्होंने बताया आज  देश भर में अगरबत्ती का करोड़ों का मार्केट है। उसकी जगह गोबर से धुपबत्ती बनाकर अपने आसपास के बाजारों में बेचकर हजारों रुपया कमाया जा सकता है। जो पर्यावरण रक्षक है, स्वास्थ्य वर्धक है। ऐसे गोमय  काला दंत मंजन, कामधेनु शैंपू ,कामधेनु अंगराग उपटन एवं साबुन, दीपक व अन्य मूर्तियों को कैसे बनाना उसको मसाला तैयार करने की विधि से अवगत कराया। धुपबत्ती, शैम्पू, दंतमंजन, आज बनाकर सीखाया गया। जिसमें अरुणाचल प्रदेश परशुराम कुण्ड से पूज्य संत अपने तीन कार्यकर्ताओं के साथ डिब्रूगढ़ गौशाला से दो गो सेवक, डीफू, नागाभूमि, होजाई  विभाग गोरक्षा प्रमुख विनोद ओझा जी सात कार्यकर्ताओं एवं जोरहाट एकल अभियान ग्राम स्वराज के कुल 42 भाई, बहन गो उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागी हुए। उद्घाटन सत्र में विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा केंद्रीय मंत्री उमेश चंद्र पोरवाल जी ने गाय के गोबर की महत्ता उपयोगिता बताते हुए किसान को रोजगार युक्त बनाना,  कर्ज मुक्त किसान बनाने, स्वस्थ भारत और दूध भारत के लिए जाए गाय का पालन भारतीय अर्थव्यवस्था की  रीढ़ है कि जानकारी दी। आज बड़ी संख्या में किसान रसायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती करने लगे हैं। जैविक रसायन मुक्त अन्य फल, सब्जियां, मसालों की मांग बढ़ती जा नहीं। शुद्ध दूध, दही, गोघृत, की मांग बढ़ रही है। जोरहाट गौशाला के प्रधान सेवक बचन पराशर जी द्वारा हवन, गोमाता आरती, गीता पठन पाठन, गो संत्सग चर्चा में सभी सहभागी बन्धुगण आनन्द से भाग ले रहे हैं। कार्यशाला अच्छे से सम्पन्न हो इसके लिए श्री गीता आश्रम गौशाला के मुख्य ट्रस्टी परमगोभक्त हनुमान जी बाहेती जी के द्वारा पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल