गुवाहाटी, 23 दिसम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 235 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 328058 हो गई है जिसमें 318943 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 428 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 6741 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2135 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
असम में कोरोना संक्रमित 75 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 215585 है जबकि 211085 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3483 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1024 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33185 है जबकि 32572 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 213 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 377 मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर में 39 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27723 है जबकि 25928 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 149 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1458 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 337 मरीजों की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में 16 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16657 है जबकि 16379 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 222 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।
मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 41 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13299 है जबकि 12735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 430 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 134 मरीजों की मौत हुई है।
नगालैंड में 08 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11866 हो गई है। 11244 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 50 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 417 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 76 मरीज की मौत हो चुकी है।
सिक्किम में 34 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5610 हो गई है। 5014 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 16 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 378 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 124 मरीज की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4133 हो गई है। 3986 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 140 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 07 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।