फॉलो करें

प्रगति शाखा ने दुर्गा पुजा के दौरान किया विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

48 Views
दुर्गा पुजा के व्यस्तता के दौरान दुमदुमा मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा द्वारा आपणो संस्कार के भाग 5 में दुर्गा मां के रीति रिवाजों का सीरीज, जनसेवा का कार्यक्रम किए। विशिष्ठ पत्रकार दिनेश गोयल के निवास स्थान पर डांडिया नृत्य का भरपुर आनंद उठायाा। दुमदुमा अंचल के मुख्य दुर्गा पूजा पंडालों में चुनरी सजावो प्रतियोगिता आयोजन किया गया। दुमदुमा मारवाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दुमदुमा हिंदुस्तानी दुर्गा पूजा समिति, दुमदुमा बंगिय दुर्गा बाड़ी, दुमदुमा असमिया पुजा समिति व नाट्य मंदिर में प्राथमिक चिकित्सा पेटी वितरण किए, साथ ही पेयजल की व्यवस्था की। संगीतमय दुर्गा पाठ का पठन एवं मारवाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। दूमदूमा मारवाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, हंचारा स्टेशन पूजा पंडाल, राम ठाकुर मंदिर, ऊंचा माटीी, न्यू ऊंचा माटी दुर्गा पूजा, इन सभी पंडालों में माता रानी को चुनरी चढ़ावों चुनरी सजाओ प्रतियोगिता की गई । विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम स्थान दुमदुमा के उषा लाहोटी, द्वितीय स्थान पर दुमदुमा के संदीपा अग्रवााल तथा तृतीय स्थान का पुरस्कार नाहोलिया के डिंपी अग्रवाल को मिला। इस प्रतियोगिता की संयोजिका नीतु मित्तल ने बहुत सुंदर तरीके से संचालन किया। इन सभी कार्यक्रमों की जज की भूमिका सुनीता लाहोटी ने निभाई। दुमदुमा प्रगति शाखा के अध्यक्षा शालिनी सारडा व सचिव संतोष जाजू ने असम वासियों को नवरात्रा महोत्सव एवं आने वाले लखी पुजा, कार्तिक बिहू व दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल