फॉलो करें

‘प्रसार भारती’ ने दिया डॉ मन्नू को’ए’ ग्रेड

136 Views
वाराणसी 21 दिसंबर: भारत सरकार “प्रसार भारती” आकाशवाणी ने अंतर्राष्ट्रीय बिरहा गायक डॉ मन्नू यादव निवासी ग्राम काशीपुर, तहसील चुनार, जिला मिर्जापुर को अपने कार्यक्रमों हेतु सूचीबद्ध करते हुए ऑल इंडिया रेडियो केंद्र वाराणसी हेतु ख्यातिलब्ध बिरहा गायक/ लोक साहित्यकार डॉ मन्नू यादव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति के संवर्धन हेतु किये जा रहे प्रयासों के लिए ए ग्रेड कलाकार घोषित किया है। आकाशवाणी केंद्रों द्वारा बी हाई ग्रेड कलाकारों का स्वर परीक्षा कर भारत सरकार प्रसार भारती नई दिल्ली से ‘ए’ग्रेड  प्रदान किया जाता है। बिरहा जगत में वाराणसी केंद्र से पदमश्री हीरालाल यादव,मन्ना लाल के बाद डॉ मन्नू यादव देश के तीसरे बड़े नामी बिरहा गायको में से हैं  जिन्हें भारत सरकार ने ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया है। पूर्व में डॉक्टर यादव को भारत सरकार संगीत नाटक अकादमी की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2007, तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2013 का अकादमी पुरस्कार व उनकी कालजई रचना पुस्तक “कजरी मीमांसा” के लिए वर्ष 2021 का पंडित रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ यादव पूर्व में लाल किले के प्राचीर से बिरहा प्रस्तुत करने वाले पहले बिरहा गायक रहे हैं। मारीशस से लोक भूषण सम्मान, छत्तीसगढ़ से बिलासा कला सम्मान, बिहार से भिखारी ठाकुर सम्मान,सोनांचल से कैमूर अलंकरण सम्मान,असम से प्रेरणा भारती पाठक सम्मान, काशी से मां विमला देवी लोक कला सम्मान,पं०विद्या निवास मिश्र ट्रस्ट से राधिका देवी लोक कला सम्मान सहित दो दर्जन से ज्यादा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।सर्वप्रथम बिरहा पर पुस्तक बिरहा दर्शन लिख कर बिरहा का दस्तावेदीकरण कराकर न केवल बिरहा बल्कि संपूर्ण लोक संस्कृति का सम्मान बढ़ाया है। देश के संस्कृति महोत्सवों,तथा प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभा करते रहते हैं।पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध लोकगीत बिरहा को विगत वर्षों में डॉ यादव ने शासन की ओर से दुबई, मॉरीशस और भूटान जैसे देशों में प्रस्तुत कर लुप्त हो रही लोक गायन शैलियां को भारत से बाहर भी स्थापित करने का कार्य किया है। लोक साहित्य विषय पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र, असम विश्वविद्यालय सिलचर असम, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद सहित देश के आधा दर्जन से अधिक विश्विद्यालयों में बिरहा गायन और व्याख्यान कर चुके हैं।ईमेल द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार डॉ यादव वाराणसी केंद्र से मन्ना लाल के बाद दूसरे बिरहा के गायक के रूप में अब अपनी प्रस्तुतियां बतौर ए ग्रेड कलाकर देंगे। इनके संगतकारों में महेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, छांगुर, बुधयी और रामजनम चंचल आकाशवाणी में संगत करते हैं।

डॉ मन्नू यादव और साथियों को ए ग्रेड का दर्जा

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल