फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 333 कोरोना पॉजिटिव

162 Views
प्रे. सं. शिलचर, 9 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 333 पाई गई। आज काछाड़ में 188 पॉजिटिव, करीमगंज में 92 और हाइलाकांदी में 53 कुल 333 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
 आज काछाड़ में कुल 188 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 105 आरटी पीसीआर और 86 आरएटी टेस्टेड है। आज एक करोना मरीज की मौत हो गई। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 19 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 1 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 2654 पहूंच गई। अभी 979 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 1656 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1477 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 86 पॉजिटिव पाए गए। 979 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 180, अन्य में 96 तथा होम आइसोलेशन में 703 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5253 मिला तथा आज 05 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 992 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 557 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
हाइलाकांदी में आज 54 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 52 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 712 रैपिड टेस्ट किया गया। 356 मरीजों की चिकित्सा चल रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल