फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 473 कोरोना पॉजिटिव, असम में 6258

241 Views
प्रे. सं. शिलचर, 11 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 473 पाई गई। आज काछाड़ में 262 पॉजिटिव, करीमगंज में 110 और हाइलाकांदी में 101 कुल 473 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
 आज काछाड़ में कुल 262 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 59 आरटी पीसीआर और 203 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 1 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 3050 पहूंच गई। अभी 981 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 2046 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 2617 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 203 पॉजिटिव पाए गए। 981 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 208, अन्य में 96 तथा होम आइसोलेशन में 677 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5424 मिला तथा आज 72 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 110 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 718 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1390 टेस्ट का रिजल्ट आया।
हाइलाकांदी में आज 101 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 96 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1581 रैपिड टेस्ट किया गया। 475 मरीजों की चिकित्सा चल रही है।
पुरे असम में आज 68572 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 6258 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1585 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 855 की मौत हो गई। असम के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल