फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 558 कोरोना पॉजिटिव

50 Views

प्रे. सं. शिलचर, 30 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आ रही हैं। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 558 पाई गई।  काछाड़ में 276 पॉजिटिव, करीमगंज में 149 और हाइलाकांदी में 133 कुल 558 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5882 हैं। 500 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 166 तक पहुंच चुका है।

आज काछाड़ में कुल 276 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 89 आरटी पीसीआर और 187 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 99 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 17 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 10196 पहूंच गई। अभी 3304 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 400 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 3279 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 187 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में 31 मई को 83 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 149 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, और अब तक कुल 7613 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 1141 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 4306 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 38 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 6269 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 1333 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 119 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 2071 रैपिड टेस्ट किया गया। 1437 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 29 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल