फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 600 कोरोना पॉजिटिव

45 Views

प्रे. सं. शिलचर, 1 जून: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आ रही हैं। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 600 पाई गई।  काछाड़ में 449 पॉजिटिव, करीमगंज में 69 और हाइलाकांदी में 82 कुल 600 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5965 हैं। 514 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 169 तक पहुंच चुका है। आज काछाड़ में कुल 449 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 150 आरटी पीसीआर और 299 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 102 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 18 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 10645 पहूंच गई। अभी 3314 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 436 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 7858 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 299 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की। करीमगंज में 31 मई को 45 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 69 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, और अब तक कुल 7682 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 1165 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2754 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 38 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हाइलाकांदी में अब तक कुल 6351 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 82 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 72 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1586 रैपिड टेस्ट किया गया। 1486 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 29 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल