फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 814 कोरोना पॉजिटिव

110 Views

बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 814 पाई गई।  काछाड़ में 661 पॉजिटिव, करीमगंज में 70 और हाइलाकांदी में 83 कुल 814 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5848 हैं। 634 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 181 तक पहुंच चुका है। आज तीनों जिलों को मिलाकर 11264 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया।

आज काछाड़ में कुल 661 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 149 आरटी पीसीआर और 512 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 111 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 19 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 11642 पहूंच गई। अभी 3217 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। आज 443 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 6647 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 512 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में 3 जून को 66 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 70 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, और अब तक कुल 7837 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 1206 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2493 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 40 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 6544 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 83 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 80 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 2124 रैपिड टेस्ट किया गया। 1425 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 30 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 125 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल