फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 453 कोरोना पॉजिटिव

45 Views

प्रे. सं. शिलचर, 7 जून: बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 453 पाई गई।  काछाड़ में 285 पॉजिटिव, करीमगंज में 93 और हाइलाकांदी में 75 कुल 453 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5564 हैं। 589 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 191 तक पहुंच चुका है। आज काछाड़ में कुल 285 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 88 आरटी पीसीआर और 197 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 124 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 19 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 13158 पहूंच गई। अभी 3200 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 372 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 9405 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 197 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की। करीमगंज में आज 112 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 93 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 1113 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 3311 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 39 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हाइलाकांदी में अब तक कुल 6814 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 75 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 75 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 2310 रैपिड टेस्ट किया गया। 1251 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 31 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 105 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल