फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 211 कोरोना पॉजिटिव, असम में 3197

51 Views
प्रे. सं. शिलचर, 30 अप्रैल: असम में कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर ने असम में बेचैनी बढ़ा दी है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 211 पाई गई। आज काछाड़ में 154 पॉजिटिव, करीमगंज में 36 और हाइलाकांदी में 21 कुल 211 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
 आज काछाड़ में कुल 154 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 81 आरटी पीसीआर और 73 आरएटी टेस्टेड है। कोविड से काछाड़ में अब तक 39 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12647 पहूंच गई। अभी 530 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 12068 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1980 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 73 पॉजिटिव पाए गए। 530 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 67, अन्य में 78 तथा होम आइसोलेशन में 385 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
आज करीमगंज में 2168 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया, जिसमें 36 पॉजिटिव मरीज मिला। 163 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हाइलाकांदी में आज 21 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3501 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। 3386 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 92 कोरोना मरीजों की चिकित्सा जारी है। जिसमें 22 हॉस्पिटल में 3 जिले के बाहर और बाकी होम आइसोलेशन में है
पुरे असम में आज 72239 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 3197 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1184 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 26 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल