फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 180 कोरोना पॉजिटिव, असम में 3453

218 Views
प्रे. सं. शिलचर, 1 मई: असम में कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर ने असम में बेचैनी बढ़ा दी है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 180 पाई गई। आज काछाड़ में 124 पॉजिटिव, करीमगंज में 33 और हाइलाकांदी में 23 कुल 180 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
 आज काछाड़ में कुल 124 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 39 आरटी पीसीआर और 85 आरएटी टेस्टेड है। कोविड से काछाड़ में अब तक 148 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 39 कोविड और बाकी नान कोविड हैं।अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12861 पहूंच गई। अभी 608 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 12105 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 3116 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 85 पॉजिटिव पाए गए। 608 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 75, अन्य में 71 तथा होम आइसोलेशन में 462 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
आज करीमगंज में 1946 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया, जिसमें 33 पॉजिटिव मरीज मिला। 190 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हाइलाकांदी में आज 23 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3524 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। 3397 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 103 कोरोना मरीजों की चिकित्सा जारी है। जिसमें 26 हॉस्पिटल में 3 जिले के बाहर और बाकी होम आइसोलेशन में है।
पुरे असम में आज 54002 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 3453 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1417 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 23 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल