फॉलो करें

बराक घाटी में 17982 वोट नोटा को मिले

120 Views

शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 4 मई: बराक घाटी के तीन जिलों काछाड़, करिमगंज एवं हाइलाकांदी में राजनीतिक नेता नेतृओं रहने के बावजूद भी यह आज आम लोगों का सबसे पसंदीदा नोटा है। सरकारी सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार, 2021 के असम विधानसभा चुनाव में काछाड़ जिले के कुल सात विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में इस बार नोटा में 9418 वोट पड़े है। इसमें से जिले के शिलचर निर्वाचन क्षेत्र में, 1379 वोट नोटा (NOTA) में गए। काठीघोड़ा निर्वाचन क्षेत्र में 1112 वोट नोटा (NOTA) पर गए। धोलाई निर्वाचन क्षेत्र में 1561 नोटा (NOTA) पर चला गया। उधारबंद निर्वाचन क्षेत्र में 1494 वोट नोटा (NOTA) पर चला गया। सोनाई निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए 1231 वोट नोटा ( NOTA) में गए। लखीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1536 वोट नोटा में गए। बड़खला निर्वाचन क्षेत्र में 1105 नोटा पर चले गए।

   विधानसभा चुनाव में करीमगंज जिले के कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में से, 6359 मतदाताओं ने इस बार नोटा बटन दबाया। सरकारी सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार, करिमगंज जिले में नोटा तीसरे स्थान पर है।
इससे स्पष्ट है कि वर्तमान पीढी का झुकाव  नोटा की ओर बढ़ रहा है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार राताबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में 1200, पाथारकांदी में 1288, दक्षिण करीमगंज में 985, उत्तरी करीमगंज में 1,180 एवं बदरपुर में 1,706 वोट नोटा में पड़े हैं। जो पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग दोगुना वृद्धि हो गया है।
हाइलाकांदी जिले के कुल तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2205 वोट नोटा में पड़े हैं। इनमें से 442 वोट आलगापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नोटा में पड़े हैं। इसके अलावा काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1063 वोट नोटा में एवं हाइलाकांदी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1063 वोट नोटा में डाले गए, यह तथ्य सरकारी सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार है। यह संख्या 2016 के असम राज्य विधानसभा चुनावों से नोटा में मतदान लगभग दोगुना बढ़ गया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल