151 Views
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 6 जून: हाइलाकांदी जिले में दो राहत शिविरों का दौरा किया असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने। शुक्रवार को उन्होंने इन शिविरों में शरण लिए बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कालीनगर स्थित सरोजिनी अस्पताल के नए भवन में शरण लिए शरणार्थियों से बातचीत की। इस शिविर में 625 पीड़ितों ने शरण ली है। इसके बाद पांचग्राम टाउन हाई स्कूल के राहत शिविर का दौरा किया और
शरणार्थियों से बातचीत की। इस शिविर में 919 बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है। दोनों शिविरों में कुल मिलाकर 1544 बाढ़ प्रभावित लोगों ने अपने पालतू पशुओं के साथ शरण ली है। उनके साथ मंत्री पीयूष हजारिका, कृष्णेंदु पाल सहित विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी भी थे। बाद में उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वह हाइलाकांदी और श्रीभूमि जिले की बाढ़ समस्या को समझेंगे और भविष्य में बाढ़ को रोकने के लिए कुछ उपाय तैयार करेंगे।





















