फॉलो करें

मेघालय में गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनापुर में फिर भूस्खलन, आवाजाही बंद

98 Views

शिलांग, 15 जून (हि.स.)। मेघालय के सोनापुर में सिलचर-गुवाहाटी-कनेक्टिंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर से भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गये हैं।
गुरुवार को भारी बारिश के कारण मेघालय के दपाई दपाई में भूस्खलन हुआ है। सिलचर-गुवाहाटी-कनेक्टिंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनापुर में आज फिर से पहाड़ से भारी मलवा आ आ गया। जिसके चलते सिलचर-गुवाहाटी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया। लगातार बारिश से स्थानीय प्रशासन को मार्ग खोलने का कार्य करने में बहुत मुश्किलें आ रही हैं। युद्धस्तर पर सड़क से मलवा हटाने के लिए काम चल रहा है। भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। वाहनों में गुवाहाटी की ओर रोगी को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस के भी फंसने की खबर है। लगातार हो रही बरसात के चलते मेघालय प्रशासन ने राज्य में यात्रा करने वालों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी सोनापुर सुरंग के सामने भारी मलवा आने से सिलचर-गुवाहाटी जाने वाली सड़क पर करीब नौ घंटे तक यातायात बंद रहा था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल