फॉलो करें

मोदी सरकार के 8 वर्षों के कामकाज का मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दिया लेखा-जोखा

46 Views
गुवाहाटी:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वाधीन भाजपा गठबंधन सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार की रात असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्र सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया।
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजयेपी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने 2014 से 2022 (मोदी सरकार के आठ साल) तक मोदी सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया।
उन्होंने आठ साल पुरानी मोदी सरकार के भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर और असम में विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा, ‘भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, परिवार तंत्र से भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई है, यह 8 साल की उपलब्धि का साल है, असम को बिना सोचे-समझे मोदी से ढेरों तोहफे मिले हैं। कार्बी समझौता, बोडो समझौते के माध्यम से राज्य में शांति स्थापना, अफ्सपा कानून को हटाया गया। मोदी नीति ही मुख्य कारण है कि अरुणाचल, असम और मणिपुर में दूसरी बार भाजपा सरकार ने जीत हासिल किया है।”
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने राज्य में पीएमएवाई से 1.2 करोड़ घरों के निर्माण, पूर्वोत्तर में रेल कनेक्टिविटी में बड़े पैमाने पर सुधार, 6.20 लोगों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त करने, 4 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका प्राप्त करने सहित विभिन्न दिशाओं में आठ वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा दिया। वहीं, सुधाकांठ भूपेन हजारिका को भारतरत्न देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
उन्होंने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को देश में वापस लाने में मोदी की पहल की सराहना की। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा देश के विकास पर किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के सबल नेतृत्व के कारण भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाने की कगार पर है।
उन्होंने कहा कि भारत 2014 के बाद से बहुत कुछ पाने के साथ समानांतर रूप से विश्वस्तर पर मोदी के कारण भारत को एक विशेष स्थान मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि देशवासियों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा एक महीने तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को शुरू करेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल