फॉलो करें

राष्ट्रीय सनातन सेना के द्वारा *श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव* मनाया गया

237 Views

14 मई 2021 को विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान *श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव* राष्ट्रीय सनातन सेना के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया। वर्तमान समय में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय सनातन सेना ने *राष्ट्रीय सनातन सेना के अध्यक्ष मनोज दुबे* के आवास लूकरगंज प्रयागराज में ही भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव में भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तथा उनकी आरती करने के साथ-साथ भगवान परशुराम के शस्त्र परशु की भी पूजा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सनातन सेना के मनोज दुबे ने बताया की कोविड-19 के नियमों को देखते हुए राष्ट्रीय सनातन सेना ने पहले से निर्णय लिया था कि भगवान परशुराम की जयंती मनाने के लिए कोई भीड़ भाड़ नहीं की जाएगी तथा सभी से अनुरोध किया गया था कि भगवान परशुराम जी की जयंती सभी लोग अपने अपने घरों में मनाएंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्री परशुराम हमारे आराध्य हैं और वह *भगवान विष्णु के छठे अवतार* हैं । भगवान परशुराम जी को दिव्य शक्तियां प्राप्त थी। वह मन की गति से सशरीर किसी स्थान पर पहुंचते थे। वे सदैव सत्य का साथ देते और असत्य का हमेशा विनाश करते थे। हमें अपने जीवन में उनका अनुसरण करना चाहिए। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने वालों में राष्ट्रीय सनातन सेना के *राष्ट्रीय सचिव* राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, *राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष* जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा, *राष्ट्रीय अध्यक्ष ट्रेड यूनियन* रघुनंदन सिंह, तथा *उत्तर प्रदेश सह प्रभारी* संतोष पांडे आदि उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल