फॉलो करें

सरूपथार डाकघर में डकैती

173 Views

गोलाघाट (असम), 03 दिसंबर (हि.स.)। गोलाघाट जिले के सरूपथार स्थित डाकघर से डकैतों के एक गिरोह ने रुपये लूट लिए। लूट की वारदात सरूपथार थाने की नाक के नीचे हुई। घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सरूपथार में थाने से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित डाकघर से बाइक सवार तीन डकैतों के समूह ने चतुराई से करीब एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए। पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर से डकैतों ने रुपये लूटे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल