फॉलो करें

28 फरवरी को शिलकुड़ी में होगा ब्राह्मण सम्मेलन

213 Views

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान असम शाखा के तत्वाबधान में आगामी 28 फरवरी 2021 रविवार को सुबह 10 बजे असम के ऐतिहासिक प्राचीनतम स्थल बरमबाबा मन्दिर परिसर में एक दिवसीय. ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि पंडित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय, व मुख्य वक्ता के रूप में बानारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत (वैदिक) विभाग के संकाय प्रो. पतंजलि मिश्र, विशेष अतिथि के रूप में अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के राष्ठ्रीय संरक्षक पंडित अनिल प्रताप त्रिपाठी, सम्मानित अतिथि के रूप में असम भापजा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्ण केन्द्रिय मंत्री कबीन्द्र पुरकायस्थ, असम सरकार के प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डा. राजीव कुमार झा (ए इ एस), असम सरकार के हिन्दी भाषी विकास परिषद के चेयरमैन जुगल किशोर पाण्डेय, असम चाय जगत के विशेषज्ञ तथा समाजसेवी ईश्वर भाई उभाडिया, विशिष्ट व्यवसायी तथा समाजसेवी महाबीर प्रसाद जैन, शिलकुड़ी चाय बागान के वरिष्ठ प्रबंधक यु पी सिंह समेत असम के जाने-माने विशिष्ट व्यक्तिगण उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन कोबिद प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जायेगा। सम्मेलन में असम के विभिन्न क्षेत्र में सेवारत सात विशिष्ट व्यक्ति को सम्मानित किया जायेगा। जिनमें दो व्यक्ति को मरणोपरान्त सम्मान से विभुषित किया जायेगा।

यह सम्मेलन सम्पूर्ण रूप से अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान असम शाखा के प्रमुख मार्गदर्शक डा. गोपालजी मिश्रा ( संकाय, सामाजिक कार्य विभाग, असम विश्वविद्यालय) के संरक्षण में किया जायेगा। कार्यक्रम के देखरेख में समिति के मार्गदर्शक डा. शान्ति पोखरेल (आचार्य, संस्कृत विभाग असम विश्वविद्याल), डा. गोबिन्द शर्मा, ( सहायक आचार्य, असम विश्वविद्यालय) डा. रणजित तिवारी ( आचार्य, संस्कृत विभाग, नलबाड़ी विश्वविद्यालय), पंडित रातुल शर्माजी ( प्रिंसिपल, कामाख्या हायर सेकेण्डरी स्कुल, गुवाहाटी, पंडित मनोज कुमार पाण्डेय (अध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार), पंडित जवाहर लाल पाण्डेय ( प्रदेश अध्यक्ष) पंडित सुब्रत शर्मा ( महासचिव)
डा. सुजित तिवारी ( प्रदेश प्रवक्ता, अब्राविप), आचार्य अखिलेश्वर शुक्ल ( गुवाहाटी, महानगर प्रधान) पंडित सविता शर्मा ( कर्मकाण्ड प्रधान, अवाविप्र एवं आचार्य, बरमबाबा मन्दिर), पंडित धर्मेन्द्र तिवारी ( जन सम्पर्क अधिकारी व जिला परिषद सदस्य, प.धो), डा. सुनील पाठक (तीर्थस्थल अधिकारी, अब्राविप), प्रशिक्षक गौतम चक्रवर्ती, प् पंडित राजेन्द्र पाण्डेय, कर्मकाण्ड प्रधान पंडित विजय प्रकाश पाठक, पंडित लक्ष्मण पाण्डेय, समेत शाखा विशिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यगण सर्वश्री पंडित आनन्द द्विवेदी, पंडित कामाख्या प्रसाद तिवारी, पंडित अरविन्द शर्माजी, पंडित अरविन्द पाठक, पंडित जयप्रकाश उपाध्याय, पंडित मनोज दूबे, पंडित दीनबंधु तिवारी, पंडित श्रीनिवास पाण्डेय, पंडित प्रमोद उपाध्याय, पंडित जीतेन पाण्डेय समेत प्रदेश शाखा के विभिन्न कार्यकर्तागण दिनरात एक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। एक प्रदेश विज्ञप्ति के माध्यम से यह समाचार प्रदेश महासचिव सुब्रत शर्मा ने यह समाचार दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल