नई दिल्ली, पीएनसी, 11 अप्रैल: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन और सिफारिशें 15 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी हैं और इन्हें 31 जुलाई 2025 तक जमा किया जा सकता है। नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।
सरकारी सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार को “जनता का पुरस्कार” बनाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में महिला, समाज के वंचित वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, दिव्यांगजन और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्वयं अपना नामांकन या सिफारिश भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
नामांकन या सिफारिश में संबंधित व्यक्ति के कार्यों और उपलब्धियों की पूरी जानकारी अधिकतम 800 शब्दों में देनी होगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) के ‘पुरस्कार और पदक’ अनुभाग में उपलब्ध है। पुरस्कारों से संबंधित नियमों की जानकारी के लिए https://padmaawards.gov.in/