फॉलो करें

64वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारामा, हावली में ‘‘हिंदी दिवस’’ मनाया गया

51 Views
बरपेटा :- 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारामा, हावली में हिन्‍दी पखवाड़ा के दौरान आज हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदीभाषी एवं गैर हिंदीभाषी कर्मचारी को राजभाषा हिन्दी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताए जैसे हिंदी निबंध, हिंदी आवेदन, कविता, स्लोगन ,आलेखन एवं टंकण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसमे वाहिनी के जवानों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले प्रतियोगियों को कमांडेंट नंद किशोर टम्टा ने नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उन्हें पुरस्कृत भी किया। उक्त अवसर पर कमांडेंट नंद किशोर टम्टा ने उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा ‘‘भारत सरकार की राजभाषा नीति-नियमों के अनुसरण में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हर वर्ष 14 सितम्बर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है और 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाता है।हिंदी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा है। यह सरल है तथा इसका शब्दकोश भी व्यापक व समृद्ध है। इन्हीं विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया गया था तथा 14 सितंबर 1953 को आधिकारिक हिंदी दिवस मनाया गया तथा साथ ही सभी कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा में कार्य किया जाये जिससे न केवल हिन्दी भाषा का प्रचार होगा बल्कि प्रसारित होने के साथ ही अन्य स्थानीय भाषाओं का भी सम्मान करें तथा 64वी वाहिनी द्वारा राजभाषा हिंदी के लिए निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा, कर्मचारियों में हिंदी के प्रति उत्‍साह एवं रूचि सृजित करने के लिए नये अवसरों की तलाश एवं मनोरंजन ज्ञानवर्धक संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि हिंदीत्‍तर कर्मचारी अपने विचार हिंदी में व्‍यक्‍त कर सके। इसके उपरांत उप कमांडेंट संदीप पूनिया ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलकर अधिकाधिक सरकारी कामकाज हिंदी में करने की अपील की एवं साथ ही बताया गया कि हिन्दी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसनें विविधता में एकता स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है एवं यह देश को एक सूत्र में बांधती है।
            इस अवसर पर 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा, उप-कमांडेंट संदीप पूनिया, सहायक कमांडेंट (संचार) अशोक कुमार, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल