फॉलो करें

नागपंचमी पर बंगलौर के कलाकारों की अनुपम भक्ति-नृत्य प्रस्तुति

415 Views

अयोध्या, 29 जुलाई: नागपंचमी के पावन अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की यज्ञशाला में भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। कर्नाटक के बंगलौर स्थित श्री सृष्टि कला स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के 48 कलाकारों की टीम ने संस्था की संस्थापक विदुषी कंचन सत्यावंध के नेतृत्व में एक अत्यंत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में श्रीराम लला के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित करते हुए कलाकारों ने दो माह के कठिन अभ्यास से तैयार भक्ति नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

विदुषी कंचन सत्यावंध ने बताया कि यह प्रस्तुति श्रीराम लला के चरणों में अर्पित करने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई थी, जिसमें कर्नाटक की पारंपरिक नृत्य शैलियों और भक्ति भाव का अद्भुत समावेश रहा।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से गोपालजी और शैलेन्द्र शुक्ल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

— श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र, अयोध्या धाम

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल