फॉलो करें

छठ पूजा आयोजन समिति दुमदुमा की नई समिति का गठन।

91 Views
दुमदुमा प्रेरणा भारती 9 अक्टूबर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुमदुमा में छठ पूजा मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। घाटों की रखरखाव तथा व्रत धारियों के सुविधा के लिए एक समिति का गठन किया गया। सन 2024 की पुरानी समिति के सचिव रोहित दुबे द्वारा आय व्यय प्रस्तुत करने के बाद नई समिति का गठन किया गया। दुमदुमा हिंदुस्तानी दुर्गापूजा भवन में आयोजित  सभा की अध्यक्षता समाज सेवी दिलीप प्रसाद ने किया। सर्वसम्मति से इस बर्ष के लिए अध्यक्ष रोहन यादव, सचिव संतोष पंडित ,कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता शिक्षक को चयनित किया गया।  सभा में बलराम शर्मा मुन्ना साह ,अभय भारती ,जितेंद्र शाह ,पंकज पाठक, विजय यादव ,इंद्रदेव महतो, मनोज यादव ,कौशल गुप्ता ,तीर्थनाथ यादव अखिलेश शाह ,निरंजन शाह ,चिंटू गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि सहित समाज के  युवक एवं शुभचिंतक उपस्थित थे। मालूम हो कि दुमदुमा शहर के विभिन्न घाटों की छठ पूजा आयोजन हेतु समिति द्वारा समुचित रूप से व्यवस्था की जाती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल