फॉलो करें

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने दुमदुमा राज्स्व कार्यलय में दो घंटे का धरना प्रदर्शन।

13 Views
एक साल से लापता रोशनी साह का। प्रशासन खोज निकालने में विफलता का आरोप : अखिल भारतीय भोजपुरी समाज 
दुमदुमा प्रेरणा भारती 25 अक्टूबर – 24 अक्टूबर 2023 विजयदशमी के दिन तिनसुकिया जिला के दुमदुमा थाना अंतर्गत रुपाई साइडिंग आई टी बी पी केम्प के नजदीक दुर्गा पूजा पंडाल से  मदन साह की पुत्री 9 बर्ष  चतुर्थ श्रेणी कि छात्रा रोशनी साह लापता हुए एक वर्ष बीत गए। आज तक पुलिस प्रशासन खोजने में नाकामी हाथ लगी है। पुलिस प्रशासन से क्षुब्द हो कर  आज अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की बैनर तले दुमदुमा राजस्व अधिकारी कार्यालय में दो घंटे का धरना प्रदर्शन कर सरकार तथा प्रशासन कि ढुलमुल रवैया अपनाया जाने पर नाराजगी जताई है।  इस अंचल से साल के कई छात्र तथा बच्चे गायब है। आज तक कोई सुराग निकालने में पुलिस विफल रही है। साथ ही भोजपुरी समाज ने इस घटना की जांच सी आइ डी, एन आई ऐ या अन्य केन्द्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने कि मांग कि । सरकार तथा प्रशासन को चेतावनी देते हुए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने कहा कि एक महीने के अन्दर रोशनी साह कि सकुशल घर वापसी मांग कि अन्यथा लोकतांत्रिक  धारावाहिक आन्दोलन कि जायेगी।आज प्रर्दशन स्थल से अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने दुमदुमा राज्स्व अधिकारी को रोशनी साह को ढुंढ निकाल कर सकुशल घर वापसी के लिए ज्ञापन सौंपा। आज इस धरना प्रदर्शन में भोजपुरी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष मनु चौहान सचिव संजय साह सह सचिव अजित दुबे संजय महतो रंजीत साह बिक्की गुप्ता प्रकाश साह कृष्ण महराज विशाल महतो सहित रोशनी साह के परिवार जन पिता मदन साह ललन साह शत्रुघ्न साह दादी रेशमी साह बहन पुजा कुमारी तथा समाज के गन्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। इस आशय कि जानकारी अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष मनु चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल