फॉलो करें

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी का जन्मदिन श्रमिक एकता दिवस के रूप में मनाया गया

37 Views
संवाददाता/मुम्बई, 18 फरवरी: देश के प्रमुख श्रमिक संगठनों में शामिल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी का जन्मदिन आज मंगलवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है । महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।मुंबई में इंटक की स्थानीय इकाई ने इस अवसर पर भव्य आयोजन किया। इस संबंध में मुम्बई इंटक के मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह सोमवंशी ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भाऊ कदम के निर्देश पर मुंबई यूनिट के अध्यक्ष अमित भटनागर के संयोजन में कालाघोड़ा कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व श्रमिक नेताओं ने जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व और श्रमिक हितों में उनके योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में विभिन्न इकाइयों से जुड़े श्रमिक नेता और संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार की श्रम नीतियों की समीक्षा भी की गई और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
इंटक के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहेगा। जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में संगठन ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा।देश के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को श्रमिक एकता दिवस के रूप में मनाया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल