फॉलो करें

इंडियन बैंक को समाप्त तिमाही का वैश्विक कारोबार रुपए 11.64 लाख करोड़ वर्ष-दर-वर्ष 11% की वृद्धि हुआ

368 Views
शिलचर, 29 जनवरी: इंडियन बैंक को दिसंबर 2022 में रु. 1396 करोड़ के निवल लाभ के सापेक्ष दिसंबर 2023 में यह वर्ष-दर-वर्ष 52% बढ़कर रु. 2119 करोड़ रहा। दिसंबर 2022 मेंरु.4061करोड़ के परिचालन लाभ के सापेक्ष दिसंबर2023 में यह  बढ़कर रु. 4097करोड़ रहा। बैंक की निवल ब्याज आय दिसंबर2022 के रु. 5499 करोड़ के सापेक्ष दिसंबर 2023 में वर्ष-दर-वर्ष 6% बढ़कर रु. 5815 करोड़ हो गई। दिसंबर 2023 में कुल जमाएं वर्ष दर वर्ष 10% बढ़ गई एवं रु. 654154 पहुँच गई। कासा जमाओं, बचत जमाओं एवं चालू जमाओं में क्रमश: 8%, 7% एवं 12% वर्ष दर वर्ष वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2023 के नौ महीनों में रु. 3834 करोड़ के सापेक्ष निवल लाभ वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में वर्ष-दर-वर्ष 52% तक बढ़कर रु.5816 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2023 के नौ महीनों में रु. 4461 करोड़ के सापेक्ष कर से पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2024केनौ महीनों में वर्ष-दर-वर्ष 77% तक बढ़कर रु.7894 करोड़ रहा। परिचालन लाभ 11% बढ़कर वित्त वर्ष 2023 के नौ महीनों में रु. 11255 करोड़ से वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में रु. 12535 करोड़ हो गया। निवल ब्याज आय 17% बढ़कर वित्त वर्ष 2023 के नौ महीनों में रु.14717 करोड़ के सापेक्ष वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में रु.17258 करोड़ हो गई। आस्तियों पर प्रतिलाभ (RoA) वित्त वर्ष 2023 के नौ महीनों में 0.75% के सापेक्ष वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में 29 बीपीएस बढ़कर 1.04% हो गया। इक्विटी पर प्रतिलाभ (RoE) वित्त वर्ष 2023केनौ महीनों में 14.42% के सापेक्ष वित्त वर्ष 2024 के नौ महीनों में 438 बीपीएस बढ़कर19.25% हो गया। बैंक की 5835 घरेलू शाखाएँ (इनमें 3 डीबीयू भी शामिल हैं) हैं जिनमें से 1981ग्रामीण, 1527अर्ध-शहरी, 1173 शहरी एवं 1154 मेट्रो शाखाएँ हैं। बैंक की 3 ओवर सीज़ शाखाएँ और 1 आई बी यू हैं। बैंक के 4899 एटीएम हैं। बैंक के डिजिटल माध्यमों से किये जाने वाले कारोबार ने रु. 52,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। बैंक द्वारा अब तक 78 डिजिटल जर्नी की जा चुकी है

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल