फॉलो करें

इतिहास के पन्नों में 27 मईः रूस में मनेगा सेंट पीटर्सबर्ग का स्थापना दिवस

76 Views

देश-दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग के लिए खास है। सेंट पीटर्सबर्ग नेवा नदी के तट पर स्थित है। हर साल 27 मई को यह शहर अपना स्थापना दिवस मनाता है। इसकी स्थापना स्थापना 27 मई, 1703 को रूस के राजा पीटर महान ने की थी। जिस जमीन पर यह शहर बसाया गया वह पहले स्वीडन की अधीन थी। रूस ने युद्ध में यह जमीन जीती और उसके नौ साल बाद सेंट पीटर्स को राजधानी बना दिया। 1918 तक यह रूसी राजनीतिक सत्ता का केंद्र रहा। उसके बाद कम्युनिस्ट शासकों ने मॉस्को को राजधानी बना दिया। सोवियत संघ के समय में इसका नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया। जिसे सोवियत संघ के पतन के बाद पुन: बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया । सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। सेंट पीटर्सबर्ग शहर में 18 जिले हैं। रूस का संवैधानिक न्यायालय मई 2008 से यहीं है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1703ः जार पीटर ने नेवा नदी के शहर पर बसे रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग की नींव रखी।

1813ः अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज, कनाडा पर कब्जा किया।

1895ः ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।

1908ः मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।

1921ः ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

1927ः चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।

1941ः जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।

1948ः महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।

1951ः बंबई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश-दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।

1957ः कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।

1977ः पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए। 582 लोगों की मौत।

1980ः दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला। 2000 लोगों की मौत।

1991ः ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका। 223 लोगों की मौत।

1994ः नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्जेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।

1999ः बोत्सवाना की पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गई। 1999ः विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) और थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया। 1999ः सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच को अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने युद्ध अपराधी घोषित किया।

2000ः फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त।

2002ः नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को तीन साल के लिए पार्टी से निकाला गया।

2006ः इंडोनेशिया में भूकंप। 2900 लोग मारे गए।

2010ः भारत ने ओडिशा के बालसोरा जिले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

जन्म

1894ः ख्यातिप्राप्त आलोचक और निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी।

1954ः हिन्दी के कवि एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमंत जोशी।

1957ः केंद्रीयमंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी।

2003ः बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिशा जॉली।

1962ः प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री ।

निधन

1983ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह।

1964ः भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू।

2008ःआस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक।

2009ः अरुणाचल प्रदेश और असम के पूर्व राज्यपाल लोकनाथ मिश्रा।

महत्वपूर्ण दिवस

-पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल