फॉलो करें

उधारबंद क्षेत्र में पवित्र ईद-उल-अजहा का त्योहार खास उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया

198 Views

प्रेरणा भारती, उधारबंद, 7 जून:
उधारबंद क्षेत्र में पवित्र ईद-उल-अजहा का त्योहार खास उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में इमामों द्वारा माइक के माध्यम से कुर्बानी के नियम और धार्मिक संदेश लोगों तक पहुँचाए गए।

सुबह 8 बजे निर्धारित समय पर ईद की नमाज़ अदा की गई, जिसमें इस्लाम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ देखी गई।
उधारबंद पूर्व ईदगाह मैदान में नमाज़ का नेतृत्व अलगापुर से आए मौलाना नूर मोहम्मद ने किया। करीब 1000 श्रद्धालुओं ने यहाँ सामूहिक नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद प्रेरणा भारती से बात करते हुए मौलाना नूर मोहम्मद ने कहा —

“इस्लाम का मतलब ही है शांति। हमें आपसी भेदभाव भूलकर शांति और भाईचारे का वातावरण बनाना चाहिए। ईद-उल-अजहा केवल पशु की कुर्बानी नहीं है, बल्कि हमारे भीतर की हिंसा, घृणा और पशु प्रवृत्ति को त्यागने का संदेश देती है।”

अन्य प्रमुख स्थलों पर ईद की नमाज़ इस प्रकार अदा की गई:

  • गोसाईपुर ईदगाह मैदान: नमाज़ का नेतृत्व मौलाना कारी लुकमान साहब ने किया, जिसमें लगभग 3500 लोग शामिल हुए।
  • उधारबंद पश्चिम ईदगाहमौलाना ताजउद्दीन माजार भुइयां के नेतृत्व में यहाँ 1200 लोगों ने नमाज़ अदा की।
  • उधारबंद बाजार मस्जिदइमाम हबीबुर रहमान के नेतृत्व में 800 लोग नमाज़ में शामिल हुए।
  • रोजा मस्जिदसैयद साकिर अहमद द्वारा नमाज़ पढ़ाई गई, जिसमें 1000 लोगों ने भाग लिया।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसएस टिमुंग के नेतृत्व में पुलिस बल ने इलाके में गश्त लगाई और विभिन्न स्थलों पर पुलिस की तैनाती रही। किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

ईद-उल-अजहा ने एक बार फिर से यह संदेश दिया कि धर्म केवल रस्मों का नाम नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, भाईचारा और मानवता की भावना को जाग्रत करने का माध्यम है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल