दुमदुमा प्रेरणा भारती 31 अगस्त: एकल अभियान तिनसुकिया अंचल के तत्वाधान में तालाप संच के क्षेत्र स्थित 19 ग्रेनेडीयर के रूपाई आर्मी कैंप में एकल अभियान द्वारा अंचल स्तरीय रक्षाबंधन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्मी अधीक्षक एडज्यूटेंट के साथ एकल अभियान तिनसुकिया अंचल समिति के पदाधिकारी, तालाप संच समिति के राजेन ग्वाला और निधानू कर्मकार, दुमदुमा संच समिति किशनलाल पारीक , अंचल अभियान प्रमुख, संच प्रमुख, आचार्य और दुर्गाशक्ति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में आर्मी कैंप के एडज्यूटेंट को परपंरागत मोरान गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। अभियान प्रमुख राहुल कुमार साह ने एकल अभियान का विस्तृत परिचय रखा एवं तिनसुकिया अंचल में चल रही गतिविधियों के विषय में उपस्थित सेना के जवानों को अवगत कराया। रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल लगभग 70 जवानों को एकल विद्यालय की आचार्यों और कार्यकर्ता बहनों ने राखी बांध कर सेना के जवानों को अपने परिवार के साथ रहने का आभास कराया और घर परिवार से सूदुर रह कर राष्ट्र सुरक्षा हेतु लगे भाईयों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित जोनल समिति के उपाध्यक्ष विशाल सुरोलिया ने सभी का धन्यवाद किया ।





















