फॉलो करें

करीमगंज के प्रदीप ग्वाला को युवा यादव महासभा का नॉर्थ ईस्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया

69 Views
प्रे. स. करीमगंज 23 सितंबर: नोएडा नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पाथिनी चाय बागान, करीमगंज के प्रदीप ग्वाला को युवा यादव महासभा का नॉर्थ ईस्ट (सिक्किम सहित) का प्रभारी नियुक्त किया गया। असम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एकमात्र सदस्य प्रदीप ग्वाला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आयोजित बैठक से उपरोक्त जानकारी प्रदान की। ‌ उन्होंने बताया कि यादव समाज को जोड़ने के लिए पूरे देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, सामाजिक, राजनीतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका लेने के लिए उत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सपन कुमार घोष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के उन्नयन के लिए विभिन्न प्रस्ताव लिए गए। उन्हें नॉर्थ ईस्ट का दायित्व दिए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव और युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप यादव आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि उन्होंने जिस विश्वास से उन्हें दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यादव समाज की उन्नति के लिए प्रयास करते रहेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल