फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष बोरा के विरुद्ध 283 प्राथमिकी दर्ज

231 Views

गुवाहाटी, 28 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के खिलाफ 283 प्राथमिकियां दर्ज कराई हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष बोरा ने कल लव जिहाद की वकालत करते हुए सार्वजनिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण की तुलना लव जिहादियों से कर दी थी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि लव जिहाद को महाभारत के स्रोत से जोड़ने वाली उनकी भद्दी टिप्पणी ने कांग्रेस पार्टी की भारतीय संस्कृति, सनातन सभ्यता और भारत विरोधी चरित्र को उजागर कर दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कहा कि भूपेन बोरा की टिप्पणी महापुरुष, गुरुजन की कृष्ण संस्कृति से प्रेरित असमिया लोगों के जीवन के लिए बड़ा खतरा है।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांकु बरुवा ने भूपेन बोरा को चेतावनी देते हुए कहा कि भूपेन बोरा और कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में अपनी सभ्यता और संस्कृति को महत्वहीन बना देगी।
इसके अलावा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि भूपेन बोरा को गिरफ्तार कर कानून के के अनुसार उनपर कार्रवाई की जाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल