फॉलो करें

कांग्रेस जीतेगी तो मस्जिद के इमामों को 10 हजार वेतन देगी : मुख्यमंत्री

116 Views

गुवाहाटी, 11 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस द्वारा तेलंगाना में चुनावी घोषणा पत्र में हर मस्जिद के इमाम को 10 हजार रुपए वेतन देने की घोषणा को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस यदि सरकार में आयी तो मुसलमानों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तब भारत पर बार-बार पाकिस्तान द्वारा हमले किए जा रहे थे। अजमल कसाब द्वारा मुंबई में घुसकर हमला किया गया था। बड़े-बड़े आतंकवादियों को पोषित किया जा रहा था। दिग्विजय सिंह जैसे नेता बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल करके खड़े कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। मुख्यमंत्री आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और गांधी परिवार के इर्द-गिर्द घूमने वाली पार्टी है। जहां एक ओर मध्य प्रदेश में भाजपा राज्य के किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, बीमार लोगों आदि के लिए काम कर रही है। एक से बढ़कर एक विकास योजनाओं को लागू कर रही है, वहीं कांग्रेस के पास एकमात्र मुद्दा यह है कि चार बार के मध्य प्रदेश के भाजपा शासन को उखाड़ कर फेंकना है। उन्होंने कहा की अच्छे काम करने वाली सरकार चार बार तो क्या 40 बार भी बननी चाहिए। यदि शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जैसे राजा हों तो उन्हें हमेशा के लिए शासन करने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अपमानित कर रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जहां भाजपा सरकार के कार्यों की चर्चा की, वहीं कांग्रेस पार्टी और उसकी नीतियों की जमकर निंदा की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल