110 Views
गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि कांग्रेस जितना ही चाय बागानों में घूम रही है उतना ही भाजपा को अधिक फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में विश्वनाथ और शोणितपुर जिलों के चाय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आज कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोलाघाट में आज अजंता नेओग और पीयूष हजारिका की सभा में भी काफी भीड़ हुई है। कांग्रेस जहां-जहां जाती है वहां-वहां भाजपा को फायदा पहुंच रहा है।




















