59 Views
काछार जिले में चार धाम, 151 देवदेवियों की मूर्ति पूजा, महेश्वर यज्ञ और 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन
बड़खोला, काछार 11 नवंबर: काछार जिले के बड़खला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तापांग ग्राम पंचायत के चिबिटाबिछिया गांव (षष्ठ खंड) में आगामी 24 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक एक भव्य महेश्वर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होने जा रहा है।
इस महान धार्मिक आयोजन में चार धाम के दर्शन, 51 शक्तिपीठों की पूजा, 151 देवदेवियों एवं नवग्रहों की प्रतिमा स्थापना और पूजा, साथ ही 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इसी स्थान पर 121 देवदेवियों की पूजा का आयोजन किया गया था, जिसमें ब्रह्मपुत्र घाटी और त्रिपुरा राज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे।
समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर समूचे असम और बराक घाटी के श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की विनम्र अपील की है, ताकि धर्म, संस्कृति और समाज के एकता संदेश को आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम की तिथि: 24 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक
स्थान: चिबिटाबिछिया गांव, तापांग जीपी, बड़खला विधानसभा क्षेत्र, कछार जिला





















