काठीघोड़ा (काछार), 11 जून:
काठीघोड़ा अनुमंडल के सप्लाई गेट क्षेत्र में आज सुबह लगभग 10 बजे सात संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया, जो बांग्लादेशी रोहिंग्या नागरिक बताए जा रहे हैं। ये लोग सुमित्रा बिहारी होटल में चाय पीने के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगी, जिसके बाद वीडीपी (VDP) कर्मियों ने सनातनी हिंदू संगठन के सदस्यों को सूचना दी।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, जिसमें पकड़े गए लोगों ने खुद को बांग्लादेश का नागरिक बताया और स्वीकार किया कि वे 2012 से भारत में रह रहे हैं।
पकड़े गए लोगों में दो पुरुष — मोहम्मद जुबैर और मोहम्मद राशिद, दो महिलाएं — रफिका बीबी और शामसेरा बीबी, तथा तीन बच्चे शामिल हैं।
बाद में सूचना मिलने पर गुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी सातों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















