245 Views
Bihar news प्रे.स. मोतीहारी 24 नवंबर: दिनांक 23 नवंबर 2024 रोज शनिवार को सुबह 10:30 बजे पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कानू विकास संघ के निर्देशानुसार बनकटवा प्रखंड कानू विकास संघ का गठन का कार्यक्रम के तहत शत्रुघ्न प्रसाद के दरवाजा पर जिला के कानू विकास संघ के सम्मानित अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता जी जिला कानू विकास संघ के सम्मानित दीपक गुप्ता जी जन अधिकार पार्टी के रक्सौल विधानसभा के नेता सम्मानित कृष्णा प्रसाद नेताजी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेता सम्मानित भारत प्रसाद गुप्ता जी जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता जिला कानू विकास संघ के सम्मानित अभिभावक आदापुर के पुर्व जिला पार्षद पति अनिल कुमार गुप्ता जी मधुबन जिला राजद जिला व्यवसाई प्रकोष्ठ के सम्मानित अध्यक्ष छौडादानो एकडरी के भाई संजय गुप्ता जी के साथ बनकटवा प्रखंड के समस्त स्वजातीय बंधु के उपस्थिति में कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। आज के कार्यक्रम के अध्यक्षता के लिए छोटन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समस्त स्वजातिय बन्धू ने एक स्वर से बनकटवा प्रखंड कानू विकास संघ के अध्यक्ष पद पर रिटायर्ड शिक्षक श्रीनारायण प्रसाद जी व कोषाध्यक्ष पद पर छोटन प्रसाद गुप्ता जी को सर्व समिति से चुनाव कर संपन्न कराया गया। आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रामदयाल साह, ब्रह्मदेव साह, मालिक साह, पारस साह, विजय साह, जगत साह, कृष्णा साह व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर साह के साथ अनेकों गण मान्य स्वजातिय बंधु उपस्थित हुए।





















