फॉलो करें

क्या भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति एवं महिला पांचवा सतंभ बनेगी?–मदन सुमित्रा सिंघल

37 Views

देश उङान भर रहा है आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2029 तक विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति वाला देश बन जायेगा। यदि ऐसा होता है तो भारत का भविष्य स्वर्णिम होगा। विकसित एवं पल्लवित भारत आज भी विश्व का हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है। चीन अपनी विस्तार वादी नीति के कारण पाकिस्तान की तरह अलग थलग पङ गया है। अमेरिका रुस एवं देश के नामी गिरामी देश भारत के साथ कदमताल कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी अपने देश के लिए दिनरात काम करने के साथ साथ वैश्विक मंचों पर अपने ऐसे उदगार पेश कर रहे हैं कि देश के साथ साथ विदेशों में भी मोदी मोदी हो रहा है।लेकिन विपक्ष के विरोध के साथ साथ भीतरघात अफवाह फैलाकर एवं अन्य नैरिटिव बनाकर कमजोर करने के बावजूद देश छलांग लगा रहा है।देश की महिलाओं ने गांव से राजधानी तक हर क्षेत्र में अपनी कोशल क्षमता के बल पर परचम लहराया है यदि उन्हें परिवार समाज प्रांत एवं देश वरियता के आधार पर ओर सुविधा एवं अवसर प्रदान करता है तो निश्चित रूप से मातृशक्ति देश का पांचवा सतंभ बनेगी। पुरुष प्रधान देश में आजादी के बाद ही एक विचार धारा ने महिलाओं को पनपने नहीं दिया आज भी ऐसा हो रहा है लेकिन महिलाओं में स्वतंत्रता शिक्षा एवं कुछ करने का जज्बा उङान भर रहा है इसलिए राजनीतिक दलों द्वारा हौङ के कारण बङी संख्या में महिलाओं ने कोशल दिखाया है।

   मदन सुमित्रा सिंघल
   पत्रकार एवं साहित्यकार
   शिलचर असम
    मो 9435073653

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल