186 Views
संतोष यादव खेरनी, १२अगस्त २०२३: पश्चिम कार्बी आंगलांग जिले के नवाइबिल गांव में रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ की सभा का आयोजन किया गया। चौहान, नोनिया, नुनिया, लोनिया, लुनिया, महतो विभिन्न नामों से देश के अलग अलग प्रदेशों में जानने वाली जाति की राष्ट्रीय संस्था रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (आरएनएसएस) का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन अगामी ३ सितंबर २०२३ को असम राज्य के होजाई जिले में होना निश्चित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जिले के होजाई शहर के नतुन बजार स्थित बिहुतुली खेल प्रांगण में सुबह १०बजे से होना सुनिश्चित है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में असम के विभिन्न जिलो के साथ देश के करीब १५ राज्यों से हजारों की संख्या में सजातिय कार्यकर्त्ता व समाजसेवी लोग शामिल होगें आदि की जानकारी देते हुुए संयुक्त रूप से बयान जारी किया है।
रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (आरएनएसएस) एक गैर राजनीतिक संस्था है, जो समाज में फैली कुरीतियों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समानता, सामाजिक जागरुकता, रोजगार एवं नारी सशक्तिकरण पर कार्य करती है। सचिव पंकज चौहान के नेतृत्व में यथा संभव प्रयास जारी रखी है। ज्ञात हो कि उक्त संगठन से एक मजदूर से लेकर किसान, डॉक्टर, अधिकारी आदि हर वर्ग के लोग जुड़कर समाज को सहयोग और उनके उत्थान के लिए कार्य करते रहें हैं।
ज्ञात हो कि रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (आरएनएसएस) राष्ट्रीय समिति के इस चौथे अधिवेशन को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु चर्चा किया गया। आज के सभा को स्वागत समिति के उप वित्त सदस्य धनेश चौहान के अगुवाई में सफल बनाया गया। सभा का संचालन कमल चौहान के अध्यक्षता में की गई। रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (आरएनएसएस) के राज्यिक सचिव पंकज चौहान ने सभा का उद्देश्य व्याख्या किया। उसके बाद आरएनएसएस समिति के कार्यो, अगामी अधिवेशन आदि विषयों रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (आरएनएसएस) राज्यिक सचिव पंकज चौहान, पश्चिम कार्बी आंगलांग जिला स्वागत समिति के उपाध्यक्ष शिव कुमार चौहान, डॉक्टर चौहान, रामपिरित चौहान, पियारे राम चौहान, लालजी चौहान, गंगे चौहान, हरेन्द्र चौहान, बदन्त चौहान, अजोध्या चौहान के साथ कई वोद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया।





















