फॉलो करें

गायत्री परिवार द्वारा फैंसी बाजार में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया 

85 Views
गुवाहाटी 21 जुलाई: अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा मंडल फैंसी बाजार के द्वारा आज गुरु पूर्णिमा का उत्सव साधना मंदिर में मनाया गया। इस पावन पर्व के अवसर पर पंचकुंडीय गायत्री हवन का कार्यक्रम किया गया।
व्यास पीठ पर पदमा शर्मा और राजेश तायल विराजमान थे।
 सबसे पहले दीप प्रज्वलित करने के बाद गुरु वंदना की गई।  गुरु पूर्णिमा की पावन पर गुरु की महत्ता के बारे में बताया क्योंकि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। गुरु ही अज्ञान रूपी अँधेरा मिटा कर प्रकाश की ओर ले जा सकते हैं। हमें जीवन लक्ष्य गुरु की कृपा से ही मिलता है। गुरु ही हमारे जीवन को सही दिशा देते है-
सागर से भी गहरा बंदे गुरुदेव का प्यार है।
देख लगाकर गोते उसमें तेरा बेड़ा पार है।‌
    बीच-बीच में भजनों की भी वर्षा की गई। इस कार्यक्रम में महेंद्र अग्रवाल, राजेश तायल, तनसुख राठी, कैलाश शर्मा, निर्मल अग्रवाल, कमल भूरा, नवीन तायल, जितेंद्र गुप्ता, राजीव, जे.के.जायसवाल, महिला मंडल से पदमा शर्मा, अभिलाषा तायल, साधना राठी, सरोज जालान, ऋतु द्विवेदी, मधु धानुका, तृप्ति शर्मा, संगीता शर्मा, ममता शर्मा, बबिता शर्मा, अंबिका अग्रवाल आदि अनेक भक्तगण उपस्थित थे। अंत में गायत्री माता की आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल