फॉलो करें

गायत्री प्रजामंडल गुवाहाटी की बैठक में महिला मंडल का गठन किया गया

63 Views

गायत्री प्रजामंडल फैंसी बाजार गुवाहाटी की एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने एवं विस्तार करने पर चर्चा हुई तथा महिला मंडल के बारे में विचार किया गया। गायत्री महिला मंडल बनाया, जिसमें सरोज शर्मा, साधना राठी, अभिलाषा तायल, श्वेता तायल, कंचन केजरीवाल, ममता शर्मा, संगीता शर्मा, सोनू गुप्ता, आशा चौधरी, पदमा शर्मा को सदस्य बनाया गया। शांतिकुंज से पधारे प्रदीप जी शर्मा ने गायत्री परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रज्ञा मंडल के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र जी अग्रवाल, तनसुख राठी, राजेश तायल, पवन जाखड़, रवि शर्मा, विनोद शर्मा, जितेंद्र गुप्ता आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में शांति पाठ हुआ एवं सभी को प्रसाद दिया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल