फॉलो करें

गीता जयंती : संघ के असम क्षेत्र प्रचारक वशिष्ठ बुजुरबरुवा ने गीता के संदेशों को आत्मसात करने का किया

125 Views
होजाई, शंकर देव नगर, सितंबर 23,2024:- गीता जयंती का कार्यक्रम सही मायने में तब सफल होगा जब हम सभी गीता के अध्यायों को पढ़ेंगे व‌ उसे अपने जीवन में अपनाएंगे उक्त बात होजाई के गीता आश्रम में गीता जयंती आयोजन समिति द्वारा आज आयोजित एक सभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के असम क्षेत्र प्रचारक वशिष्ठ बुजुरबरुवा ने कही। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाना है जिसके लिए जिसे-जिसे जो पदभार दिया गया है वह अपने-अपने दायित्व का सही रूप से निर्वहन करें और ज्यादा से ज्यादा गीता का प्रचार-प्रसार करें।  उन्होंने आगे दिसंबर 11  व  12 को आयोजित होने वाले गीता जयंती के उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ गीता के श्लोक के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में गीता जयंती आयोजन समिति के  सचिव अर्जुन मजूमदार ने सभी विभाग प्रमुखों का परिचय करवाया व उद्देश्य की व्याख्या की। इस दौरान मंच पर आसीन थे होजाई जिला संघचालक सुबोध राय, गीता आश्रम न्यास के अध्यक्ष श्यामल रक्षित, गीता जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष भट्टाचार्य, गीता आश्रम न्यास के कोषाध्यक्ष अशोक केजरीवाल। इस दौरान उक्त सभा में भारी संख्या में पूरे जिले से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल