फॉलो करें

गो सेवकों के साथ विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री ने की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जी से भेंट

111 Views
छत्तीसगढ़ 24 जुलाई: रायपुर में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी उड़ीसा बंगाल असम क्षेत्र उमेश चन्द्र पोरवाल जी ने भेंट की व उनका असमिया फुलाम गमछा और पंचगव्य से निर्मित माला पहनाकर, गो अंक भेंट कर सम्मान किया तथा गोरक्षा से संबंधित विषयों पर वार्ता की। उनसे राज्य में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्त किया जाय एवं गोवंश संरक्षण से संबंधित केंद्रीय एवं राज्य के कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाय इसकी मांग की। राज्य की सीमा कई अंतर्राज्यीय सीमाओ से जुड़ी हुई है, जहां से आए दिन गो तस्करी होने की घटनाएँ लगातार समाने आतीं है, चाहे कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़, जशपुर हो या बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, अंतागढ़ बस्तर आदि जिलों से अनेक घटनाएं हो रहीं हैं।
गो सेवक लगातार प्रशासन के सहयोग से गोवंश को बचाते हैं। उन सब के सामने अनेक समस्याएं पैदा होती हैं। राज्य में गो सेवा आयोग बना है, उसका शीघ्र गठन किया जाए। तकनीकी कार्य जैविक खेती का प्रशिक्षण अमरेश्वर में लगातार प्रतिमाह एस पी साहू जी अनेक विशेषज्ञों के द्वारा कराते हैं, ओमेश बीसेन जी अनेक गो सेवकों के साथ मिलकर गो तस्करी प्रशासन के सहयोग से पकड़ वाते है। कई जिलों में  दंडवत यात्रा कर कार्यवाही होती हैं।  कई गौशालाएं अच्छा कार्य कर रही हैं जैसे मनोहर गौशाला खैरागढ़, कामधेनु गौशाला कोंडागांव ,गोविन्द गौशाला जोगीदादर जहाँ गोबर गोमूत्र से खाद के साथ अनेक गो उत्पाद निर्मित किये जाते हैं। खैरागढ़ गौशाला के संचालक अखिल जैन ( पदम डाकलिया ) जी गौमाता का स्मृति चिन्ह भेंट ,ओमेश बीसेन जी ने साल ओढ़ाकर, एस पी साहू ने भारतीय नस्लों का चार्ट भेंट ,वैभव गोलछा जी गो साहित्य भेंट कर प्लास्टिक पर रोक लगे। गोवंश के लिए एम्बुलेंस सेवा में पवन जी, देव जी सतत सेवा कर रहे हैं।
 मुख्यमंत्री जी ने कहा शीघ्र आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होगे, गोवंश तस्करी रोकने के लिए सरकार  जरूरी कदम उठा रही हैं, अभी कई योजनाओं पर कार्य हो रहा है। सभी ने सरकार के कार्यों की सराहना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल