फॉलो करें

चाय उद्योग को बचाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग ऐतिहासिक कदम, बराक में पहली बार डी.एम. ग्रुप आफ कंपनीज की पहल

356 Views

 

प्रे. स. शिलचर, 11 मार्च: बराक में पहली बार डी.एम. कंपनिज़ ने चाय उत्पादन को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। कंपनी ने भू-विशेषज्ञों के परामर्श से चाय बागानों में प्राकृतिक उपजाऊपन लौटाने के उद्देश्य से जैविक खाद के उपयोग की शुरुआत की है। इस पहल के तहत कंपनी अपने चाय बागानों में अपशिष्ट से निर्मित लगभग 1,330 टन जैविक खाद का प्रायोगिक रूप से उपयोग कर रही है।

कंपनी के निदेशक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान में चाय उत्पादन गंभीर संकट से गुजर रहा है। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से चाय बागानों की मिट्टी अपनी प्राकृतिक उर्वरता खो चुकी है, जिससे मिट्टी शुष्क हो रही है और उत्पादन दर लगातार घट रही है। साथ ही, चाय की पत्तियों में पहले जैसी प्राकृतिक सुगंध भी नहीं रही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में चाय की गुणवत्ता बनाए रखने का एकमात्र समाधान जैविक खाद का उपयोग है। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में 100% जैविक व प्राकृतिक गुणों से भरपूर चाय उत्पादन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रासायनिक खाद के कारण चाय के प्राकृतिक गुणों में भारी गिरावट आई है, जिसे जैविक खेती के जरिए वापस लाया जाएगा।

यह पहल चाय उद्योग को टिकाऊ बनाने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक, शुद्ध और सुगंधित चाय प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल