201 Views
बोकारो जिले में सरदार हाथी की कुआं में गिरने से मौत हो गई। घटना गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपो (धवैया) में हुई है। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अंधेरे में कुआं में जा गिरा। कुआं के संकरा होने के कारण वह उसमें फंस गया और उसकी मौत हो गई. हाथियों के झुंड का सरदार हाथी मुंह के बल कुआं में गिर गया था।शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, कुआं के पास भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग दोनों को सूचना दी गई है।





















