फॉलो करें

जग सिर मौर बनायें भारत : गोविन्द महन्त विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा चिंतन बैठक आयोजित

200 Views

विद्या भारती के कार्य को सम्पूर्ण देश में 71 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। 2027 में विद्या भारती के अमृत महोत्सव वर्ष का आयोजन किया जायेगा। विद्या भारती के अब तक के कार्यों की प्रगति का सिंहावलोकन एवं आगामी एक दशक की कार्ययोजना हेतु देश में 15 स्थानों पर क्षेत्रसः चिंतन बैठकों का आयोजन किया गया। विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा 3 दिवसीय क्षेत्रीय चिंतन बैठक का आयोजन केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय मणिपुर के शिलांग परिसर में किया गया। विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविन्द चन्द्र महन्त के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई।
चिंतन बैठक में भारतीय शिक्षा दर्शन, विद्यालय गुणवत्ता विकास, छात्र एवं आचार्य विकास, मातृभाषा में शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक दायित्व बोध, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन एवं ग्रामीण, जनजातीय, सीमावर्ती, तटवर्ती, दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र की शिक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से विचार हुआ। गोविन्द चन्द्र महन्त ने कहा विद्या भारती का वैचारिक अधिष्ठान भारतीय शिक्षा दर्शन पर आधारित है। उन्होंने कहा  विद्यालयों में हम भारत केन्द्रित शिक्षा को सुद्रढ़ बनाने हेतु कार्य कर रहे है।
क्षेत्रीय चिंतन बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असम क्षेत्र प्रचारक उल्हास कुलकर्णी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अशोकन जी, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष एवं त्रिपुरा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गंगा प्रसाद परसाईं, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जगदीन्द्र राय चौधुरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी जी एवं पूर्वोत्तर राज्यों से 36 प्रतिभागी  उपस्थित रहे

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल