फॉलो करें

जम्मू केन्द्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

196 Views

जम्मू, 11 दिसंबर (हि.स.)। हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग,जम्मू केन्द्रीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव जैन के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार से समिति कक्ष में भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। गौरतलब है कि उक्त भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ,नई दिल्ली के निर्देश पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.रितु बक्शी की अध्यक्षता में किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव जैन ने अपने प्रेषित सन्देश में बताया कि भारतीय भाषाएँ बहुत ही उत्कृष्ट हैं। इन भाषाओं के प्रचार प्रसार तथा विकास से ही भारत का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि तमिल के प्रसिद्ध कवि तथा सुप्रसिद्ध भारतीय लेखक चिन्ना स्वामी सुब्रमन्यम भारती की जयंती पर देश भर में यह भारतीय उत्सव मनाया जा रहा है तथा इसके लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाये हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में भारतीय भाषाओं में शिक्षा पर जोर दिया गया है, इसीलिए यह भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

सर्वप्रथम हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.भारत भूषण ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा भारतीय भाषा उत्सव के महत्त्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ.शशिकांत मिश्र, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.विनय कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न भारतीय भाषाओं में कविता एवं कहानी पाठ के अलावा भारतीय भाषाओं के महत्त्व तथा अनेकता में एकता बनाये रखने में भारतीय भाषाओं के योगदान पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने अपनी अपनी भाषाओं में विचार प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने डोगरी, राजस्थानी, मैथिली ,भोजपुरी, हरियाणवी आदि भाषाओँ में विचार व्यक्त कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल