फॉलो करें

झूठ और फरेब लंबे समय तक नहीं चलते : हिमन्त बिस्वा सरमा

12 Views

रांची, भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को दिनभर सांगठनिक बैठकों और कार्यक्रमों का दौर रहा। प्रदेश भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नव नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ दोनो केंद्रीय नेताओं ने सर्वप्रथम आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया। बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर शिवराज सिंह चौहान का और अमर कुमार बाउरी ने हेमंत विस्वा सरमा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भानु प्रताप शाही, अपर्णा सेन गुप्ता, सीमा पासवान और मनोज सिंह शामिल हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झूठ और फरेब लंबे समय तक नहीं चलते। जनता ने कांग्रेस झामुमो राजद ठगबंधन की सरकार को परख लिया पहचान लिया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सकारात्मक परिणाम आए हैं। एनडीए ने नौ सीटें जीती।

प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पार्टी प्रदेश के जनता की आभारी है, जिसने सारे दुष्प्रचार और पाखंड को मात देते हुए भाजपा और एनडीए पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बना हो। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का मिजाज स्पष्ट है। हमें जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत डबल इंजन सरकार झारखंड में बनानी है। हम सब यह संकल्प लें कि राज्य में बिना सरकार बनाए चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम देश में जीते हैं और झारखंड भी जीतेंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिवराज एवं हिमन्तविसवा सरमा के मार्गदर्शन में भाजपा अपने संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश राज्य सरकार के खिलाफ है। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके ऐसे ही राज्य सरकार के सात मंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि करारी हार के बावजूद इंडी ठगबंधन के लोग सत्ता के अहंकार में डूबे हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कोर कमिटी बैठक द्वितीय सत्र में कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल