फॉलो करें

डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने किया ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का लोकार्पण एवं सम्पन्न हुआ ‘शब्दाक्षर’ उत्तर कोलकाता का जमीनी काव्य-अनुष्ठान!

72 Views
कोलकाता: ‘शब्दाक्षर’ फेसबुक केन्द्रीय पेज के आभासी पटल पर अंतराष्ट्रीय गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने शनिवार की संध्या देहरादून उत्तराखंड से संस्था मुख्यालय कोलकाता से प्रकाशित होने वाली ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के अप्रैल-जून त्रैमासिक अंक का भव्य लोकार्पण किया। जिसमें शब्दाक्षर संस्था के 25 प्रदेशों के साहित्यकार संस्था पदाधिकारियों ने सहभागिता की। पत्रिका के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने आभासी पटल को संबोधित करते हुए बताया कि यह पत्रिका 4 वर्ष से अनवरत प्रकाशित हो रही है और इसका प्रसारण क्षेत्र लगभग संपूर्ण भारत है। पत्रिका के संपादक डॉ. आदर्श प्रकाश ने पत्रिका के प्रारूप पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं सह संपादक सत्येंद्र सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि पत्रिका में सिर्फ ‘शब्दाक्षर’ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ही रचनाएं प्रकाशित की जाती है एवं संस्था के सदस्यों को यह पत्रिका डाक द्वारा उनके घर तक पहुंचाई जाती है। पत्रिका के सलाहकार एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री दया शंकर मिश्रा ने पत्रिका के वर्तमान अंक के खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समन्वयक केवल कोठरी ने पत्रिका के प्रसारण क्षेत्र का ब्योरा दिया। पत्रिका की उप संपादक एवं राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह ने पत्रिका में अनवरत प्रूफ की गलतियां न होने पर संतोष जताया तो संयुक्त संपादक प्रदेश साहित्य मंत्री उत्तर प्रदेश सुमन सुरभि ने पटल को बताया कि  रचनाओं के चयन में रचनाओं की उत्कृष्टता का ध्यान रखा जाता है। ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के लोकार्पण वक्तव्य में डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने इस बात पर हर्ष जताया कि ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ में गद्य-पद्य की सभी विधाओं का समावेश करके, वर्गीकरण अनुसार समायोजन किया जाता है। उन्होंने कहा शब्दाक्षर पत्रिका दिनों दिन उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। पटल का संचालन अनामिका सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शब्दाक्षर महाराष्ट्र की प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू जैन ‘सना’ ने किया। दूसरा सत्र काव्य सत्र के रूप में आयोजित हुआ। काव्य सत्र की अध्यक्षता महाराष्ट्र अर्थ मंत्री सीमा त्रिवेदी ने की। काव्य पाठ करने वालों में शामिल थे उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय त्रिपाठी, चड़ीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रंजन तेजी, पश्चिम बंगाल प्रचार मंत्री ईशा गुप्ता ‘गीतिका’, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कनकलता तिवारी, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष केवल कोठरी, जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश शशिकांत मिश्र ‘शशि’, उतराखंड प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दुबे, उत्तराखंड प्रदेश सचिव कमलकांत पाण्डेय, पश्चिम बंगाल साहित्य मंत्री चित्रा राय एवं अन्य। वहीं रविवार की संध्या काशीपुर कोलकाता में शब्दाक्षर उत्तर कोलकाता की जमीनी काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें स्वागत वक्तव्य जिला अध्यक्ष सपना खरवार ने दिया। संचालन दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार धानुक ने किया। मंचासीन पदाधिकारियों में उपस्थित थे कार्यक्रम अध्यक्ष व राष्ट्रीय सलाहकार तारकदत्त सिंह, दिग्दर्शक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दया शंकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि डॉ. शाहिद फरोगी, जिला अर्थ मंत्री उत्तर कोलकाता दिनेश सिंह एवं जिला अध्यक्ष सपना खरवार। मंचासीन रचनाकारों के अतिरिक्त काव्य-पाठ करने वालों में शामिल थे-विश्वजीत शर्मा सागर, प्रो. जीवन सिंह, अनुज कुमार ‘प्रेमी’, कमला पति पांडेय ‘निडर’, संजय सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, संजय कुमार सिंह एवं संतोष सिंह।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अध्यक्ष तारकदत्त सिंह ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल