112 Views
अनिल मिश्र/ रांची, 22 फरवरी: झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची में एक महिला ने बच्चे न होने की वजह से आम लोगों से मिलने वाले तानों से बचने के लिए एक अस्पताल से बच्ची की चोरी कर लिया। उसने पूरी सोंच विचार कर अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात बच्ची की मौसी को धोखा देकर बच्ची को लेकर फरार हो गई। हालांकि रांची पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है । वहीं उस नवजात बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया है।
परंपरा और प्रकृति के विधान के अनुसार एक महिला को मां बनना उसके जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन किन्हीं कारणों से कुछ महिलाएं इस सुखद एहसास से वंचित रह जाती हैं।जिसको लेकर समाज में उसे हीन भावना से देखा जाता है। साथ ही आम लोगों द्वारा खासकर महिलाओं द्वारा उसे जीवन भर ताने सुनने पड़ते हैं।ऐसा ही एक मामला झारखंड के रांची से सामने आया है, जहां एक महिला मां नहीं बन पाई। इस वजह से उसे लोगों के ताने सुनने पड़ते थे, लोगों के तानों से बचने के लिए उसने एक बच्चा की चोरी कर लिया।दरअसल झारखंड की राजधानी रांची स्थित जिला सदर अस्पताल में 17 फरवरी को एक नवजात बच्ची चोरी हो गई थी, जो रांची के सदर अस्पताल में पिठोरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली सविता देवी की बेटी थी। बच्ची का जन्म 14 फरवरी को हुआ था, लेकिन महज तीन दिनों के अंदर 17 फरवरी की रात नवजात बच्ची अस्पताल से गायब हो गई।
नवजात बच्ची के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी गई।उसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू किया । वहीं रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने इस मामले में एक स्पेशल टीम का गठन किया। गठित टीम ने अस्पताल समेत अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आखिरकार बच्ची को रांची के ही बेड़ो क्षेत्र से सही सलामत ढूंढ़ निकाला। इसके साथ ही बच्ची को जिस महिला ने अस्पताल से चोरी किया था, उसे भी हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को सारी बातें बता दी है। वहीं पुलिस ने नवजात बच्ची को उसके माता-पिता मा के हवाले कर दिया।





















